10:45 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मूवी कार्निवल 2025 का आयोजन

उझानी बदांयू 30 अगस्त।

एपीएस स्कूल उझानी में ’एपीएस कार्निवल 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। लाइट, कैमरा व फन का यह शो विद्यार्थियों के लिए सुखद अहसास कराने वाला था। यह कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर बारह बजे तक किया गया।

यह नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए था। फिल्म देखने के लिए टिकट की व्यवस्था थी। विद्यार्थियों के लिए, विद्यालय के नवीन भवन के सभागार में महाअवतार नरसिह्मा’ फिल्म को दिखाया गया। बच्चों के लिए स्नैक्स की भी व्यवस्था थी। यह स्नैक्स, फन व फ्रैैडशिप का पैक था। छोटे-छोटे बच्चों के लिए यह सुखद अनुभव था। बच्चों के साथ बैठकर विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल निदेशिका श्री मती नंदिता अग्रवाल प्रधानाचार्य रवीन्द्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी फिल्म का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना व अर्चना का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.