इस्लामनगर : कस्बे में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा में राहुल गांधी के कांग्रेस मंच से कांग्रेस के नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाली और अपशब्द का प्रयोग करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला टंकी से राहुल गांधी का पुतला बनाकर जुलुस की शक्ल में कांग्रेस पार्टी हाय- हाय, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। और राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, संजीव पहलवान, मंडल महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, शरद बजाज, धर्मेंद्र राठी, कान्ता प्रसाद, अनुराग सिंह, चन्द्रपाल मौर्य, सोनू ठाकुर सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






