1:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भदवार कालेज के स्काउट गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ भव्य समापन

।

उझानी बदांयू 29 अगस्त।

भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। गाइड्स ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट और रंगोलियां और झांकियां सजाईं। बिना बर्तनों के भोजन बनाकर सबको चकित कर दिया। तीन दिन तक चले इस शिविर ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सामूहिकता और सेवा की सीख दी।
शिविर का संचालन पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा – युवाओं में असीम धैर्य, शक्ति, श्रेष्ठ संस्कार और सामर्थ्य निहित है। यदि वे किसी लक्ष्य को ठान लें तो उसे अवश्य पूरा कर दिखाते हैं। स्काउटिंग-गाइडिंग जीवन को अनुशासन और सेवा के मार्ग पर ले जाती है।

समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सीनियर वर्ग में रानी अवंती बाई कंपनी और अहिल्याबाई होलकर प्रथम, झलकारी बाई द्वितीय, आदिशक्ति और रानी लक्ष्मीबाई कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में मां पार्वती प्रथम, मां सरस्वती द्वितीय और मां भगवती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। शिक्षिका सुदर्शना भाटिया, सपना सचदेवा, विजया शर्मा निर्णायक रही।
इस मौके पर दीक्षा छाबड़ा, साक्षी धवन, विजया शर्मा, प्रीति शर्मा, तनीषा, जोया, कल्पना, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.