8:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नो हेलमेट, नो पेट्रोल, आपका जीवन है अनमोल

”
“अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य लगाएं”
“जीवन है अनमोल,सड़क पर खतरा न लें मोल”
“No Helmet,No Fuel” विशेष अभियान (01 सितम्बर-30 सितम्बर) तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एडीएम प्रशासन श्री अरुण कुमार द्वारा अपने कार्यालय में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ मीटिंग ली गई।

आज दिनाँक 29.08.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में *“No Helmet,No Fuel” विशेष अभियान (01 सितम्बर-30 सितम्बर) तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एडीएम प्रशासन श्री अरुण कुमार द्वारा अपने कार्यालय में एआरटीओ श्री अमरीश कुमार तथा ट्रेफिक निरीक्षक श्री अजय पाल सिंह व जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों के साथ मीटिंग कर जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुये निर्देश दिये गये हैं कि बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चालन कर रहे वाहन चालकों को डीजल-पेट्रोल न दें । साथ ही इस हेतु लोगों को जागरुक करने हेतु अपने-अपने पेट्रोल पंप पर एक फ्लैक्सी लगवायें, जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चालको को पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जायेगा । प्रत्येक पेट्रोल पंप में सीसीटीवी कैमरे अच्छे क्वाल्टी के हो, जिनसे व्यक्ति की पहचान की जा सके और उनको बीच-बीच में चेक किया जाये । सभी पेट्रोल पंप संचालको के पास संबंधित थाना प्रभारी/जिला कन्ट्रोल रूम का नम्बर होना चाहिए साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर चस्पा होना चाहिये। अग्निशमन यंत्र/ रेत से भरी बाल्टी हर समय उपलब्ध होना चाहिये जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बड़ी राशि को जमा करने जाते समय विशेष सतर्कता रखे प्रत्येक दिन अलग-अलग समय पर बैंक जाये तथा एक ही वाहन का उपयोग नही करें । कर्मचारी 24 घंटे यूनिफार्म में रहे ताकि आसानी से पहचाना जा सके । जागरूकता संबंधी पम्पलेट/पोस्टर लगवाये,बिना नंबर के व्हीकलों में डीजल/पेट्रोल भरते समय विशेष सर्तकता रखे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.