प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन ।
उझानी बदांयू 28 अगस्त।
आज राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.अरुण कुमार द्वारा Blood Donation Awareness Mission 2025 का शुभारंभ किया गया । बताया गया की “रक्तदान महादान है” , रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है जिसे हम सभी को करना चाहिए। जब हम रक्तदान करते हैं, तो हम किसी ऐसे व्यक्ति को जीवन का उपहार देते हैं जिसे इसकी सख्त आवश्यकता है । यह अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित रहेगा ।
कार्यक्रम का आयोजन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ सुचेता यादव ऐंव सहयोगी संस्था – Listening Makes Yogi 21 Foundation के संस्थापक राजन मेहंदीरत्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रधानमंत्री मोदी के लिए 75 शब्दों का संदेश , “रक्तदान जागरूकता” पर निबंध लिखना होगा तथा अपने जीवन का लक्ष्य लिखें और बताएं कि आप उसे कैसे प्राप्त करेंगे ।
डॉ सुचेता यादव ने बताया गया कि 16 सितंबर, 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं प्रतियोगिता के विजेता को 16 सितंबर को पुरस्कार दिया जाएगा ।
सहयोगी संस्था के संस्थापक राजन मेहंदीरत्ता द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर हम सभी के बीच रक्तदान जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी की भागीदारी की आवश्यकता होगी, ताकी बेहतर इलाज के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. श्वेता कनौजिया, डॉ. ममता कनौजिया, डॉ. मयंक, डॉ. सुदीप एवं ब्लड बैंक के सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

