।
उझानी बदांयू 27 अगस्त।
नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गणेश देव की पूजा-अर्चना धूप-दीप से हर्षोल्लास के साथ की गई। उसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने गणेश स्तुति पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को अचंभित कर दिया।
प्रधानाचार्य के प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



