9:01 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शोभायात्रा व गाजे-बाजे संग पधारे गणपति


उझानी बदांयू 27 अगस्त।

प्रथम पूज्य भगवान गणेश चतुर्थी पर आज नगर में गणपति की धूमधाम से शोभायात्रा गाजे-बाजे संग निकाली गई। महिलाएं भजनों पर थिरकने लगी। नगर भ्रमण के बाद पूजा-अर्चना कर गणपति को श्रृद्धालुओं ने बिराजमान किया।

मोहल्ला गंजशहीदा में पंचम सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव का आज गजानन की शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। गणेश महोत्सव में 1 सितंबर को मूर्ती विसर्जन तक भजन संध्या व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

गणेश कोल्डस्टोरेज के सामने बने पांडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है आज सुबह पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कराया गया। काली अखाड़े बेंडबाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों पर गजानन की पूजा अर्चना कर आरती की गई।

शोभायात्रा का जगह जगह श्रृद्धालुओं ने स्वागत किया गणेश कोल्डस्टोरेज के सामने पांडाल में गणपति को गणपति बप्पा मोरया के उदघोष के साथ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर गजानन की प्रतिमा को बिराजा गया।
इस मौके पर विजय साहू, राजपाल शाक्य,करूणा सोलंकी, चांदनी वर्मा, अंशिका गर्ग,बरखा साहू,अजय साहू, संजीव साहू,कोशलेन्द्र सोलंकी, संजय मित्तल,कुलदीप वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय,रोमी गुप्ता, राजकुमार तुलस्यान आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस