3:40 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के अजय शर्मा ‘एक देश एक चुनाव’ अभियान के जिला भाजपा के सह संयोजक

उझानी बदांयू 25 अगस्त।

नगर निवासी अजय शर्मा को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘एक देश, एक चुनाव’ अभियान का जिला सह संयोजक बनाया गया है। समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अजय शर्मा विद्यार्थी परिषद के पूर्व ब्रज प्रदेश के सोशल मीडिया सहसंयोजक व जिला संयोजक रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा जो भी दायित्व मिला है, वो उसका मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में गरीब पात्रों को आवास, पेंशन, शौचालय सहित हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस