2:35 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने की घोषणा के बाद जगह-जगह खुशी की लहर

उघैती बदायूं:- शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने की घोषणा के बाद जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है,जिससे खुशी की लहर है क्योंकि क्षेत्र को भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है।बिकास खंड इस्लामनगर की ग्राम पंचायत शुराही में स्थित परशुराम मंदिर पर शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल कर परशुरामपुरी की घोषणा के बाद ग्रामीणों द्वारा प्रसाद वितरण कर खुशी जाहिर की।पूर्व प्रधान श्रीनिवास दीक्षित ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल कर परशुराम पुरी कर दिया गया है,साथ ही जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जाना भी जाता है,अब यह नगर परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा और यह मांग लंबे समय से की जा रही थी।ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ बा गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा पार्टी का आभार ब्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर दीपक पंडित,शैलेश पाठक,नितिन पाठक,जितेन्द्र पाठक,सुशील पाठक,श्री निवास पूर्व प्रधान,अर्जुन पाठक,लव कुश पाठक के साथ अनेक परशुराम भक्त मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस