। * *
उझानी ,23 अगस्त।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन आज 63 वें दिन जारी रहा।
क्रमिक अनशन पर बैठे मुन्ना लाल जाटव राजाराम जाटव, फूल सिंह, जाटव छोटेलाल जाटव और गुड्डू जाटव को ांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर आज का अनशन खत्म कराया ।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे आंदोलन को 63 वां दिन है और अपनी समस्या के निराकरण के लिए मुझे सुखद अनुभूति होती है जब सभी ग्रामवासी व कांग्रेसी सुबह को पुनः आंदोलन के लिए उत्साहित होते हैं जबकि रात में भी यहां धरने पर बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि जब सत्याग्रह के जरिए हमारे पूर्वजों ने यहां से अंग्रेजों को सत्ता से बेदखल कर भेजा आज तो हमारे अपने भारतीय भाइयों का शासन प्रशासन है और हमें विश्वास है कि जल्दी हमारी समस्या का निराकरण होगा।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, योगेंद्र सिंह सोलंकी ,कमल प्रताप सिंह धर्मपाल वेदपाल सोनू अरुण कुमार सुरेश पाल, श्याम बाबू, सोमेंद्र ,राम सिंह, रामजी तिवारी, प्रेम सागर, तेजेन्द्र पाल कश्यप, वेदपाल सिंह, वीरपाल गोविंद सिंह, पातीराम, धनपाल, छोटेलाल अरुण कुमार ,तिलकचंद, वीरपाल मोतीराम ,बृजेश सागर, आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

