10:07 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तोड़फोड़ व एएनएम, एलटी से मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

।****//

उझानी बदांयू 23 अगस्त।

नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( आरोग्य मंदिर ) में कल बवाल हो गया। कार्यरत दो एएनएम ने एएनएम के साथ चार के खिलाफ कोतवाली में तोड़फोड़ व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोग्य मंदिर में कार्यरत एएनएम प्रीति मिश्रा निवासी पटियाली सराय बदायूं व शंकुतला वर्मा निवासी किला छावनी कोतवाली बरेली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कल दोपहर वह रोज की तरह आरोग्य मंदिर में ड्यूटी कर रही थी कि तभी साथी एएनएम रीता तोमर,लता गौड निवासी डीएम रोड बदायूं व आशीष सक्सेना निवासी चित्रांश नगर बदायूं व शाने आलम निवासी सिविल लाइंस बदायूं आऐ व आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोपियों से कहा कि सरकारी संपत्ति का नुक़सान ना करें तो उन्होंने हम दोनों से मारपीट की व एलटी सचिन मणी के मना करने पर उनके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर चारों जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़ित एएनएम ने लिखा कि आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे वही एलटी का भी कालर पकड़ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसएसआई विनय कुमार को सोंपी है।

———————
कोई जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं, क्या राज है कोई गहरा ?।

कल से नगर का कछला रोड स्थित आरोग्य मंदिर लडाई का अखाड़ा बना हुआ है, कल अधीक्षक डॉ आषीश कुमार शर्मा ने भी पुलिस को दो एएनएम के खिलाफ गिरेबान पकड कर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। इस मसले पर जानकारी करने का प्रयास किया तो सीएचसी अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं आरोग्य मंदिर के अधीक्षक से मालूम करें।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष शर्मा बोले- इसकी जानकारी एसीएमओ या सीएमओ से दे सकते हैं। सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने फोन रिसीव ही नहीं किया। लगता है इसमें भी कोई राज है गहरा ? तभी तो जिम्मेदार बताने से कतरा रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस