7:42 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जमरौली में चकरोड का विरोध, सरकारी कार्य में बाधा डालने में तीन नामजद

उझानी बदांयू 19 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली के प्रधान पति चंद्रभान ने गांव के तीन लोगों पर चकरोड के विरोध का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालकर मजदूरों को भगाने के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में चंद्रभान ने लिखा है कि एसडीएम सदर की संस्तुति से लेखपाल द्वारा पैमाईश कर बनाऐ जा रहे चकरोड का गांव के ही प्रेम, बीरेंद्र व अनिल ने विरोध किया जबकि चकरोड 250 मीटर बन भी चुका है।

17 अगस्त को आरोपियों ने मिट्टी डाल रहे मजदूरों को भगा दिया व मजदूरों की शिकायत के बाद मौके पर में गया तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हेतु सबइंस्पेक्टर दिनेश सिंह को नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस