10:31 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी क्रमिक अनशन का 57 वां दिन-नरऊ के ग्रामीण कांग्रेसियों संग बदायूं तहसील दिवस में रखेंगे शिकायत

उझानी 17 अगस्त।

नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में आज 57 वें दिन मुन्ना लाल जाटव, छोटेलाल जाटव, रामकुमार जाटव पातीराम जाटव, राजाराम जाटव बैठे।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग एडवाइजरी कमेटी के नवनियुक्त सदस्य कुमुद गंगवार जिला के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कुमुद गंगवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कल बदायूं में तहसील दिवस है और कल सभी गांव के ग्रामवासी अपना व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में सक्षम अधिकारी को देंगे और उनसे अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग करेंगे।
धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा कि कल 18 अगस्त को हम लोग एक वैधानिक कार्यक्रम शुरू करेंगे जिसमें कि इन चारों गांव का पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या का निराकरण हेतु पृथक प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिवस अधिकारी को देगा कल सभी आंदोलनकारियों के साथ ग्रामीण 11:00 बजे तहसील बदायूं पर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी चार गांवों के ग्रामीणों से बदायूं पहुंचने की अपील की।

धरना स्थल पर उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर योगेंद्र सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, महेंद्र पाल सिंह, मुन्नालाल, दीपू सोलंकी ,महेंद्र ,बलवीर, पतिराम राजाराम ,युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हरवीर सिंह ,रामबेटी ,सुख देवी, छोटेलाल, चौब सिंह ,वीरपाल सिंह, अनिल कुमार, सचिन चौहान शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ लालू भाई राघवेंद्र सिंह धनपाल, गुड्डू अनिल कुमार आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस