उझानी बदांयू 15 अगस्त।
बरेली मथुरा हाईवे स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय एस्सार पेट्रोल पंप पर संघ के जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश यादव पहलवान ने ध्वजारोहण किया।
पहलवान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश प्रेम की भावना सभी में जाग्रत होना चाहिए। देश के वीर बलिदानियों को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

