उझानी बदांयू 15 अगस्त।
आज स्वतंत्रता दिवस के 79 वीं वर्षगांठ भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज़ादी के दिन का महत्व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बदायूं जिले की प्रतिष्ठित लेखिका डॉ मेघा अग्रवाल ने ध्वजारोहण करके व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर क्रय विक्रय समिति के सभापति पंडित किशन चंद्र शर्मा , समाज सेवी गोविंदा सपरा,विजय अदलखा, विद्यालय अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, व प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभागी सभी छात्राओं को राजन मेंदीरत्ता द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

