उझानी बदांयू 15 अगस्त।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।
ध्वजारोहण केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय बीएल वर्मा के द्वारा किया गया। मां सरस्वती के समक्ष केंद्रीय मंत्री, के साथ विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , विद्यालय के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रबंधक रतन जिंदल, डॉक्टर आलोक गुप्ता , कमलेश वार्ष्णेय,डाॅ पी के गोयल, राहुल शंखधार द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र जी के द्वारा कराया गया। सभी आगंतुक महानुभावों को माननीय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राम कुमार गंगवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। माननीय केंद्रीय मंत्री द्वारा छात्रों को देश के वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा प्रदान की गई । इसी कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एवं अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर के हाईस्कूल एवं इंटर मीडियट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में साहित्यिक प्रश्नमंच तरुण वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त सिद्धान्त दुबे,विशाल यादव,किशन सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से सभी छात्रों को प्रेरित किया। भारी संख्या में अतिथि एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधक रतन जिंदल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






