उझानी बदांयू 14 अगस्त।
केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आज कछला के उस पार बाढ़पीड़ितों के दुखदर्द को जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी को परेशानी ना होने पाए। वहीं 350 परिवारों को राहत सामग्री की किटों का वितरण भी किया।
उन्होंने बाढ़पीड़ितों परिवार की महिलाओं को भरोसा दिया कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार आपके साथ है। किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।इस मौके पर कछला चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान,भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, एसडीएम मोहित कुमार,तहसीलदार, कानूनगो सहित हल्का लेखपाल मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






