आसमान से जरूर बरसा पानी, बूंद बूंद को तरसे शहरवासी।
उझानी बदांयू 14 अगस्त।
नगर के मोहल्ला किलाखेडा पर नगर पालिका के तीन ओवरहेंड टेंक के पानी सप्लाई के संयुक्त बाल्व का जाम होना शहरवासियों की मुसीबत बन गया सुबह मिलने वाली पेयजलापूर्ति की सप्लाई बाधित हो गई। टंकियों से एक भी बूंद पानी नहीं आया लोगों को बारिश में पीने के पानी को इधर-उधर भटकना पडा। तीनों ओवरहेंड टेंक के पानी का नालियों में डिस्चार्ज करने के बाद बाल्व में आई खराबी को ठीक करने के बाद शाम को शहरवासियों को पानी मिलने की संभावना है।———————
ट्यूवबैल आपरेटर की कमी से हुआ वाल्व जाम।*****—
मोहल्ला किलाखेडा के निवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल आपरेटर सही से ड्यूटी को अंजाम नहीं देते, अपनी जगह अनट्रेंड लोगों को भेज देते हैं। बीती शाम भी ऐसा ही हुआ वाल्व बंद करते वक्त ज्यादा टाईट कस दिया गया। या ऐयर भरने से बाल्व खुलने में परेशानी हुई, सुबह आऐ आपरेटर ने तीनों टेंक के पानी को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया। जिससे पानी का दबाव कम होने पर उसे खोलकर सही किया जा सके।
———————-
70% शहरवासियों को नहीं मिल सका पानी।**—-**
बाल्ब खराबी के चलते नगर के मोहल्ला किला खेड़ा, बाजार कलां, साहूकारा,यादवपुरी, बिल्सी रोड, गोतम पुरी सहित 70% शहरवासियों को आज पेयजलापूर्ति नहीं मिल सकी।
————————
जाम बाल्ब को सही कराया जा रहा है,जेई साहब अवकाश पर हैं,कई मोहल्लों में टेंक भेजकर पानी सप्लाई की गई।जुगाड कर 10 बजे के बाद 30 मिनट पेयजलापूर्ति की सप्लाई दी गई है,बाल्ब सही होते ही शहरवासियों को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिलने लगेगी।
तौसीफ अहमद,जलकल प्रभारी नपा उझानी।———————-
अब नियमित चेकिंग की जाएंगी, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गये है बाल्ब को सही कराकर शहरवासियों को पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से मिलेगी- पूनम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष।
——————— राजेश वार्ष्णेय एमके।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



