उझानी बदांयू 14 अगस्त।
आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बासोमा में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में दही हांडी , व बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा कृष्ण का बेश धरकर उनका रूप लिया तथा दही हांडी प्रतियोगिता में छात्र ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर कलर द्वारा मटके को सजाकर जन्माष्टमी का पर्व बनाया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में सृष्टि, अंशिका ,रिया, मोनिका, भावना, अनामिका, युक्ति, मयंक, आशु, आयुष, तौफीक, प्रीति ,शिवानी, अंजू, खुशबू, अलका, मोंटू, नमन, लक्ष्मी, आकांक्षा , आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, निदेशक इंजीनियर रजत गुप्ता ने राधाकृष्ण के रूप में सजे बच्चों की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण भी किया।इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



