4:34 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से पटे बाजार, जमकर हो रही खरीददारी

उझानी बदांयू 14 अगस्त।

79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है, जहां सरकारी भवनों को तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। बाजारों में तिरंगे झंडे, बाइक झंडे, पट्टिकाएं और देशभक्ति से जुड़े अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहपूर्वक खरीदारी में जुटे हैं।

शहर के घंटाघर चौराहे से लेकर हर ओर तिरंगे झंडों, बाइक झंडों, पट्टिकाओं, और तिरंगे रंग की टोपी, बैज, की दुकानें सज गई हैं। बच्चे, युवा, और बुजुर्ग सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, और सार्वजनिक भवनों को तिरंगे और रंगीन बिजली झालरों से सजाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों पर बिजली की झालरें डाली जा रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस