7:01 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में चोरों का आतंक ट्रैक्टर ट्रॉली चुरा कर ले गये

उझानी बदांयू 13 अगस्त।

नगर में चोरों का आतंक व्याप्त है अब तक बाइक व बंद घरों को निशाना बना रहे थे, बीती रात एक आढती के गोदाम में खड़े दो ट्रैक्टर ट्रॉली से एक मे तेल ना होने पर दूसरे से तेल निकाल कर सोनालिका ट्रेक्टर को मय ट्रोली ले गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना भी किया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी आदाब पुत्र मरहूम शमशुल की आलू-प्याज की आढत है उनका गोदाम मानकपुर रोड पर है बीती रात अज्ञात चोरों ने गोदाम में धावा बोल दिया। खडे दो ट्रैक्टर में से एक का तेल दूसरे में डाल कर ट्रेक्टर ट्रोली को ले गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस