3:15 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के नऐ सत्र का हवन-पूजन से शुभारंभ

उझानी बदांयू 13 अगस्त।

रामनाथ मेंदीरत्ता, रामनरायण मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के शेखूपुर स्थिति शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कालेज के बर्ष 2025-26 के नये शिक्षा सत्र का आज हवन-पूजन के साथ मुख्य अतिथि डॉ आरके वर्मा ने शुभारंभ किया।

कालेज परिसर में वेदाचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ आरके वर्मा प्रवंध समिति के सुभाष चन्द्र थरेजा, निदेशक करन थरेजा, विक्रांत मेंदीरत्ता आदि से हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण कर हवन सामिग्री से पूर्णाहुति अर्पित कराई। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं संग आरती कर नऐ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ वर्मा ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें मंजिल आपके कदमों में होगी। शिक्षा ही आपके सपनों को पूरा कर सकती है। मुख्य अतिथि डॉ वर्मा का कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।इस मौके पर कालेज के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस