10:26 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

धर्मकांटे पर अधर्म- आढ़तियों की मांग रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उठाए बढतौली से पर्दा

उझानी बदांयू 12 अगस्त।

नगर के एक धर्मकांटे पर कल 21 कुंतल मक्का की बढतौली की दो पर्ची का विवाद अब पुलिस के गले की फांस बन चुका है। बीती शाम नगर के आढ़तियों के एक शिष्टमंडल ने इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच द्वारा इस बढतौली से पर्दा उठाने की मांग की है। वहीं कुछ सफेदपोश मामले को निबटाने की जुगत में लग गये है।

ऐसा नहीं कि धर्मकांटे का यह पहला विवाद है इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मगर वह कोतवाली तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने व्यापारी चंदन वार्ष्णेय की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कुंवर गांव के व्यापारी व एक धर्मकांटे के कर्मचारी को कोतवाली ले आई। बताते हैं पूछताछ में अभी उन्होंने कुछ बताया नहीं है।

वहीं चंदन वार्ष्णेय का कहना है कि मेरे साथ इससे पहले भी ऐसा कृत्य किया गया होगा इससे इंकार नहीं किया जा सकता चंदन वार्ष्णेय ने ऐसी ही ओर पर्ची होने का दावा किया है।

समझ नहीं आता कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच से क्यों कतरा रही है, हो सकता है इस तरह की ठगी की जानकारी आरोपियों ने अन्य आढ़तियों से भी की हो। सूत्र बताते हैं कि कई कम पूंजी के आढतिया लम्बे घाटे से मक्का की खरीद करने से पीछे हट चुके हैं, वजह मक्का गीली व नम खरीदी जाती है परसेंटेज के हिसाब से अब धर्मकांटे से ऐसा ही हुआ हो तो आढ़तियां सोचते होंगे कि हमारा मक्का को जांचने का अंदाजा गलत रहा होगा इसलिए घाटा हुआ है। जबकि वजह दूसरी निकली।———————
संचालकों को जानकारी ना हो इससे इंकार नहीं किया जा सकता। धर्मकांटा पूरी तरह कंम्पूटराइज है,एक दो मिनट के अंतराल पर असली व नकली दो पर्चियां निकाल लेने पर डाटा भी कंप्यूटर में फीड रहता होगा, या कर्मचारी संचालकों की आंखों में धूल झोंककर दूसरे वाहन की भी तौल का रूपया देते होंगे। क्योंकि संचालक तो कम्प्यूटर में वाहनों की तौल की संख्या अनुसार ही पेमेंट लेते होंगे। या उनकी जानकारी में ऐसा गंदा धंधा अंजाम दिया जा रहा है ‌। पुलिस की जांच का विषय है।————————- करोड़ों के खेल में हजारों के वारे-न्यारे।

मक्का सीजन के वक्त मंडी समिति मे सैंकडों वाहन रोज मक्का लेकर आते हैं आवक इतनी होती है कि रोज-रोज बरेली मथुरा हाईवे पर जाम लग जाता है, तो क्या करोड़ों के मक्का करोबार में इस तरह धर्म कांटे के कर्मचारियों द्वारा हजारों रुपए रोज का आढ़तियों को चूना लगाया जा रहा था ?। ———————-

बहरहाल जो भी हो कोतवाली पुलिस इस अधर्म के धंधे को व्यापारी चंदन वार्ष्णेय पर निपटाने को तत्पर है वहीं चंदन वार्ष्णेय का कहना है कि इसका खुलासा होना चाहिए कि इन लोगों द्वारा किस-किस आढ़तियां के साथ ऐसा किया है। खबर लिखे जाने तक गेंद कोतवाली पुलिस के पाले में है, देखना है कि इस मामले का यही पटाक्षेप होता है या पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर इस धर्मकांटे के अधर्म के धंधे से पर्दा उठाती है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस