12:48 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

शहीद पार्क से गांधी उद्यान तक तिरंगा मार्च निकालेगे सूचना /सामाजिक कार्यकर्ता

।

#जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ११:०० बजे दिन मे, भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सूचना/सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के नेतृत्व में शहीद पार्क बदायूं से गांधी उद्यान बदायूं तक तिरंगा मार्च निकाला जायेगा ।

#साथ ही सह जिला समन्वयक श्री विपिन कुमार सिंह एडवोकेट के विरुद्ध पंजीकृत फर्जी अभियोग को वापस लेने, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा सूचना सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर की मांग को लेकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग “” रघुपति राघव राजाराम…….”” का कीर्तन कर सत्याग्रह किया जाएगा।

#देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री एवं राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को मांग पत्र प्रेषित किए जाएंगे।

#तिरंगा मार्च मे सहभागिता करने वाले सूचना/सामाजिक कार्यकर्ताओं की श्वेत कमीज, टोपी व राष्ट्रीय ध्वज सहित उपस्थिति अपेक्षित है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.