5:06 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – कब मिलेगी वजीरगंज वालों को वजीरगंज बिल्सी बस सेवा

वजीरगंज बदायूं
कहने को तो बदायूं और बिल्सी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दोनों कद्दावर विधायक हैं बदांयू के विधायक महेश चंद्र गुप्ता सदर सीट से दुसरी बार चुनाव जीते हैं इससे पहले वह योगी जी की सरकार में राज्य मंत्री का हौदा भी पा चुके हैं वही बिल्सी विधानसभा के विधायक हरीश शाक्य पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बने हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में बिल्सी की सबसे बड़ी समस्या रोडवेज बस अड्डा बनाकर बिल्सी की जनता को मुंह मांगा तोहफा दे दिया है वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का वजीरगंज से विशेष लगाव और स्नेह है वजीरगंज वजीरगंज की जनता भी उन्हें सर आंखों पर बिठाये रखती है और लगातार कस्बे में सदर विधायक किसी न किसी कार्यक्रम में पधारते भी हैं लेकिन आज तक ना तो सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने और ना ही उनके किसी पार्टी पदाधिकारी तथा उनके खासमखास नगर के चर्चित नेता ने भी आज तक वजीरगंज बिल्सी मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग नहीं की वहीं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भी इस ओर दिलचस्पी नहीं दिखाई रक्षाबंधन वाले दिन वजीरगंज बिल्सी मार्ग पर अवैध रूप से चलने वाले टेंपो चालको ने जहां बहनों से मन माना किराया वसूल किया वहीं यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा की वहीं इस रूट पर आने जाने वाली बहनों को योगी जी सरकार द्वारा निशुल्क यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पाया वजीरगंज बिल्सी मार्ग पर चलने वाले टेंपो स्वामी हर वक्त मनमानी पर उतारू रहते हैं नगर की जनता इस मार्ग पर रोडवेज बस चलवने की मांग बहुत समय से कर रही है लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी जनता जान जोखिम में डालकर सफल करें या घंटे खड़े होकर टेंपो के चलने का इंतजार करें

विज्ञापन एक्सप्रेस