*।*************
उझानी बदांयू 10 अगस्त।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर श्रावणमास पर एक माह चले सावन महोत्सव का आज हवन-यज्ञ, भंडारे के साथ परायण हो गया। देर शाम तक चले भोलेनाथ के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
ज्ञात रहे कि पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर एक माह तक सावन के प्रत्येक सोमवार व पड़ने वाले अन्य पर्वो पर देवाधिदेव महादेव का अलौकिक श्रृंगार, अभिषेक व महाआरती के बाद नियमित प्रसाद का वितरण किया गया। जिससे नगर के हजारों भोलेभक्तो ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज सुबह मंदिर परिसर में मूंछों वाले शिव का श्रृंगार किया गया साथ ही महंत दिनेश चंद्र पाठक ने यजमान बने राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, नवनीत वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सुनील सचदेवा बिट्टू, अंकित वार्ष्णेय डब्बू,शेखर गुप्ता आदि से हवन में मंत्रोच्चार कर पूर्णाहुति अर्पित कराई।
भंडारे में बने व्यंजनों का भोलेनाथ के परिवार को भोग लगाकर आरती कर भंडारे को शुरू कराया। देर शाम तक चले भंडारे में हजारों महिला/पुरूष श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर रतनकुमार जिंदल, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी,अनिल कुमार तुलस्यान, गोपाल बाबू तुलस्यान, राजकुमार गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता बंटी, राजेश वार्ष्णेय रामू, हर्षित वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

