12:39 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर के एक घर में अज्ञात चोरों का धावा, 58 हजार की नकदी सहित दो जोड़ी पाजेब ले उड़े

उझानी बदांयू 8 अगस्त।
नगर के मोहल्ला अयोध्या गंज के एक घर में दीवार फांद कर आए अज्ञात चोरों ने 58 हजार की नकदी सहित दो जोड़ी चांदी की
पाजेब पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंप कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अयोध्या गंज की चूड़ी वाली गली में बीती रात मुख्तियार पुत्र नोशे के घर में चोरों ने धावा बोल दिया परिवार के सदस्य सोते रहे जबकि अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे 58 हजार की नकदी व दो जोड़ी चांदी की पाजेब ले गये। सुबह उठने पर गृहस्वामी को जानकारी हुई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस