बदांयू 7 अगस्त।
लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने और बाहर से सामान कम आने के चलते हरी सब्जियों और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। जुलाई के पहले हफ्ते तक फुटकर बाजार में 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है।
वहीं स्थानीय सब्जियों की बात करें तो तोरई में पांच रुपये प्रति किलो तो भिंडी व बैंगन में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई तक सस्ती हरी सब्जियों का स्वाद मानसूनी बारिश के कारण अब बिगड़ने लगा है। सर्वाधिक मूल्य वृद्धि बाहर से आने वाली सब्जियों में हुई है जिसमें टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च शामिल हैं।
सब्जी विक्रेता साहिल ने बताया कि इन दिनों अभी शिमला मिर्च तैयार नहीं है। इससे शिमला मिर्च बाहरी मंडियों से पहुंच रही है। हालांकि जून तक स्थानीय स्तर पर इसकी उपलब्धता के चलते रेट 100 रुपये किलो फुटकर बाजार में थी जो अगस्त के शुरुआती सप्ताह में 150 रुपये किलो पहुंच गया है।
बाहर से आने वाली फूल गोभी 75 रुपये किलो से बढ़कर 100 रुपये किलो हुई है।
पत्ता गोभी का रेट पहले 50 रुपये किलो थी जो 60 रुपये किलो हुई है। स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जी तोरई, भिंडी, पालक , बैंगन, कदुआ , केला, लौकी का फुटकर रेट पांच से 10 रुपये किलो बढ़े हैं।
प्रदीप प्रजापति
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






