3:38 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बुर्रा फरीदपुर के शिवतेरस मेले का रामप्रवेश यादव ने रिविन काटकर किया शुभारंभ

मेले में होता है रासलीला का आयोजन।

उझानी बदांयू 7 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर लगने वाले शिवतेरस मेले का बीती रात मुख्य अतिथि सभासद रामप्रवेश यादव ( राजकीय ठेकेदार ) ने पूजा-अर्चना के साथ रिविन काटकर शुभारंभ किया।

इससे पहले ग्राम प्रधान रंधावा सिंह यादवव मेला अध्यक्ष रामरईस यादव ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए रामप्रवेश यादव ने कहा कि मेले आपसी मेल-जोल के साथ ही हमारी धरोहर है, मेले के आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान है। मेले में खान-पान के साथ महिलाओं के लिए सोन्दर्य प्रसाधन की दुकानों के साथ ही वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर अर्जुन सिंह पाल, पंकज यादव पूर्व प्रधान ,श्याम गोपाल यादव, हरीश यादव, राजभान सिंह, युवा नेता कल्लू यादव, मेला अध्यक्ष राम रईस यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस