11:04 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नरऊ में कांग्रेसियों संग ग्रामीणों ने फूंका पालिका प्रशासन का पुतला

उझानी 5 अगस्त।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में आज 45 वें दिन संघर्ष समिति के योगेंद्र पाल सिंह, राजाराम जाटव मुन्नालाल जाटव, वेदपाल जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन अब कांग्रेसियों व ग्राम वासियों का जीवन मरण का प्रश्न बन गया है और जब तक की इसका निराकरण नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा कल आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कुमद गंगवार आ रहे हैं कल उनके आगमन के बाद आंदोलन की आगे की दिशा तय की जाएंगी ।

आज के क्रमिक अनशन समाप्त होने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने रोष में आकर उझानी नगर पालिका परिषद प्रशासन का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के मुन्ना लाल सागर, इगलास हुसैन, मुजाहिद रज़ा , वीरपाल सिंह यादव, अकील अहमद, अरुण पाराशर ने कहा कि किया आंदोलन अब हम लोग आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए जारी रखना चाह रहे हैं जिसकी दिशा जल्दी ही हम लोग संघर्ष समिति के साथ बैठकर तय करेंगे।

धरना स्थल पर आज कमल प्रताप, तेजेंद्र पाल कश्यप, वेदपाल धनवीर ओमेंद्र, विपिन यादव, जगपाल सिंह सीटू सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राम सिंह, राजपाल, टिंकू, जयपाल सिंह सीटू सिंह चौहान, सुखबीर, कुमार पाल महेश, कुलवंत ,फूल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, नेत्रपाल ,जुगल किशोर, राजा, आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस