उझानी बदांयू 5 अगस्त।
अढौली रेलवे फाटक पर आज सुबह 7.45 पर मालगाड़ी निकलने से बंद फाटक पर दो आवारा सांड भिड गये। जिससे एक साइड का बूम डिसबैलेंस हो गया। सायरन बजता रहा लेकिन बूम उपर ना होने से 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा। इससे बारिश में खड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा।
आज सुबह 7.45 पर मालगाड़ी को पास करने की वजह से गेटमैन ने अढौली रेलवे फाटक बंद कर दिया, इतने में सडक पर घूमते दो आवारा सांड लड़ने लगे जिससे एक साइड का बूम डिसबैलेंस हो गया सायरन बजता रहा मगर बूम ऊपर नहीं उठा। गेटमैन ने काफी देर प्रयास किया ना खुलने पर स्टेशन मास्टर को फोन से सूचित किया जहां से मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा 20 मिनट की मशक्कत के बाद बूम उपर होने पर यातायात सुचारू हो सका।
रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों समेत बाइक सवार सहित राहगीरों को भी बारिश में फाटक खुलने के इंतजार में रूकना पडा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






