3:33 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नलकूप विभाग के आफिस में विशालकाय पाकड़ का पेड गिरा खोखे, प्याऊ, बाउंड्रीबाल क्षतिग्रस्त

उझानी बदांयू 5 अगस्त।
बीती रात हुई झमाझम बारिश के चलते बिल्सी रोड स्थित नलकूप विभाग खंड तृतीय के आफिस में लगा विशालकाय पाकड़ का पेड़ भरभरा कर गिर गया। जिसमें कई खोखे नुमा दुकानों के साथ आफिस की दीवार व नगरपालिका की प्याऊ क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार बिल्सी रोड पर नलकूप विभाग के खंड तीन के आफिस में एक पाकड़ का पेड़ रात 12 बजे के आसपास गिर गया जिससे आफिस की दीवार,बाहर लगे जितेन्द्र के सब्जी, बेचेलाल की चाय, दीपचंद की बेंडबाजे,सुरेश की बाल कटिंग के दुकाननुमा खोखो पर पेड गिरने से हजारों रुपए का नुक़सान हो गया। वहीं आफिस की बाउंड्रीबाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस