नरऊ में ग्रामीणों ने कांग्रेसियों संग पालिकाध्यक्ष का (प्रतीकात्मक)पुतला फूंककर जताया आक्रोश।******* क्रमिक अनशन आज 44 वें दिन जारी ।
उझानी 4 अगस्त।
नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को नरऊ के धरना स्थल पर क्रमिक अनशन आज 44वें जारी रहा।
छोटे बच्चों ने क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया, अभि चौहान ,मानव चौहान, अनुराग सोलंकी, विष्णु कश्यप, करन कश्यप क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर, ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से ग्राम वासियों से फोन पर वार्ता कराई वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने 9 अगस्त के बाद का आने का समय दिया।
ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद आंदोलन में निश्चित रूप से गति आएगी। संघर्ष कितना ही लंबा हो परंतु रास्ता संघर्ष से ही निकलेगा।
आज का क्रमिक अनशन समाप्त होने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने रोष में आकर उझानी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
धरना स्थल पर आज योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कमल प्रताप, तेजेंद्र पाल कश्यप, शैलेंद्र कुमार सिंह, नेत्रपाल जुगल किशोर, राजाराम, छोटेलाल नेपाल सिंह, बृज किशोर, राजेश राघवेंद्र सिंह, लालाराम, अयोध्या प्रसाद, योगेश, राजपाल , भगवान सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, रामलाल, मुन्नालाल, छोटेलाल, अनुराग सोलंकी, ,अनेक्षु ,अरविंद कुमार, आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



