उझानी में बीती रात से हुई मूसलाधार बारिश, सड़कें नाले लबालब।
उझानी बदांयू 3 अगस्त।
नगर में बीती रात से हुई मूसलाधार बारिश से बिजलीघर पूरी तरह जलमग्न हो गया मशीन रूम की छतें भी टपकने लगी। शहर की हर गली में बारिश पानी ही पानी नजर आया नाले उफान मारने लगे, स्टेशन रोड,लिंक रोड व पंखा रोड पर तीन तीन फुट पानी नजर आया।
वैसे तो कल शाम से रिमझिम रिमझिम बारिश होती रही मगर बीती रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक आसमान से मूसलाधार बारिश हुई। शहर की सड़कें बारिश के पानी से भरकर चली।
बारिश का ही असर था कि कई लोगों को सुबह बरेली जाने वाली ट्रेन पकड़ने में कठिनाइयों का सामना करना पडा क्योंकि कई बाइक सवार स्टेशन रोड पर भरे पानी से साइलेंसर में पानी भरने से बाइकें बंद हो गई।
बीती रात हुई जबरदस्त बारिश से बिजलीघर में बारिश का पानी भर गया इससे रात 12 बजे पूरे शहर की पावर सप्लाई बंद कर दी गई। विधुत विधुत व्यवस्था सुचारू करने को कर्मचारियों को पंपसेट से भरे पानी को निकालना पड़ेगा तब कहीं दोपहर तक सप्लाई सुचारू होने का अनुमान है।
राजेश वार्ष्णेय एमके


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
