7:36 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- खाने में निकले बाल को देख देवर आगबबूला, भाभी की कर दी पिटाई रिपोर्ट दर्ज

उझानी 1 अगस्त।

नगर के मोहल्ला मानकपुर रोड के गद्दी टौला इलाके के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के खिलाफ भाभी को मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बजह जानकर सभी हैरान हैं कि खाने में बाल निकलने पर देवर आगबबूला हो गया, कहासुनी में भाभी को छुरी से घायल कर दिया।

दर्ज कराई रिपोर्ट में शाह आलम पुत्र न्यामु ने लिखा है कि मेरी पत्नी साजिया ने देवर आजम को खाना परोस कर दिया खाने में बाल निकलने पर वह आग-बबूला हो गया। कहासुनी में आजम ने अपनी भाभी साजिया पर छुरी से हमलाकर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस