उझानी बदांयू 1 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि रात 1 बजे जब वह घेर में सो रही थी तो गांव के रामकिशोर पुत्र चंद्र पाल ने बदनीयती से दबोच लिया विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विवाहिता ने लिखा है कि वह शादीशुदा हैं इस समय मायके में आई हुई है 20 जुलाई को वह गर्मी अधिक होने की वजह से घेर में पेड के नीचे चारपाई डाल कर सो गई रात 1 बजे आरोपी ने चारपाई पर दबोच लिया व अश्लील हरकतें करने लगा पास में सोई चचेरी बहन के जगने पर हम दोनों ने इसका विरोध किया तो तमंचा दिखाकर कहा किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। चौकी पुलिस पर सुनवाई ना होने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






