✨
📍 श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर, बदायूं
आज गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर श्री रघुनाथ जी मंदिर, बदायूं में श्रीराम चरित मानस जी के अखंड पाठ का विधिवत विश्राम हुआ। इस अवसर पर भक्तों की भावपूर्ण उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
समापन के पश्चात श्रद्धा व भक्ति से परिपूर्ण श्री रामायण जी की आरती संपन्न हुई, आरती उपरांत सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
> आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम की लीलाओं का स्मरण, धर्म-भक्ति का प्रचार और समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार रहा।
🔸 श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी ने तुलसीदास जी के जीवन और काव्य से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






