बदांयू 31 जुलाई।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत व संस्थागत आवेदन फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ही करना होगा। डीआईओएस ने विद्यालयों को तय तिथि तक आवेदन फार्म भरवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, वित्तविहीन व असहायता प्राप्त विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी पांच अगस्त तक अपने आवेदन फार्म भर सकेंगे।
हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500.75 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 600.75 रुपये जमा करने होंगे।
वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 806 रुपये शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक आहर्ता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नकद जमा करना होगा। बताया कि आवेदन करने के बाद एक मुश्त चालान 10 अगस्त तक जमा किए जाएंगे। इसका पूरा विवरण वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






