4:33 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-भंडारे में खाना खाते वक्त कांवड़ियां का मोबाइल चोरी

उझानी बदांयू 28 जुलाई।
उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना खटीमा के कस्बा मझोला निवासी अनूप सिंह पटेल पुत्र रामनाथ ने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अनूप सिंह का कहना है वह कल दोपहर कछला गंगा से जल लेकर वापस मझोला जा रहे थे कि हाइवे के गांव बुटला बोर्ड पर लगे भंडारे में खाना खाते वक्त किसी ने उनकी जेब से सेमसंग कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन एक्सप्रेस