4:34 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नाली विवाद में महिला को पीटा,दो नामजद

उझानी बदांयू 28 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी रीना पत्नी चंद्रकेश ने गांव के ही अर्जुन व सुधीर पर नाली निकास बंद करने की शिकायत पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रीना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि दोनों आरोपियों ने ग्रामसभा की जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है जिससे घरों की नालियां बंद हो गई। जब दोनों से शिकायत की तो आरोपियों ने मेरे साथ मार-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस