3:44 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- राना डीजे की मुस्कान डीजे से प्रतिस्पर्धा,जमकर नाचे युवा

***************
उझानी बदांयू 27 जुलाई।

बीती रात महाराणा प्रताप चौक पर कांवड यात्रा के दौरान बहजोई के क्रेन से आऐ अंकित राणा डीजे व बरेली से जल लेने जा रहे बरेली के मुस्कान डीजे के बीच साउंड सिस्टम का शक्ति प्रदर्शन हुआ। हजारों की तादाद में साथ चल रहे कांवड़ियों में डांस को लेकर होड मच गई।

इससे दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों के साथ ही कांवड़ियों का हुजूम इकट्ठा हो गया। व भोले के भजनों पर जमकर नृत्य किया गया। चूंकि बहजोई का डीजे सिस्टम क्रेन में बंधा होने से हाइवे की पूरी सडक को घेर लिया।

पुलिस ने काफी देर बाद टोलियों में मौजूद कांवड़ियों को समझा कर रवाना किया। तब जाकर हाइवे पर आवागमन सुचारू हो सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस