8:48 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कल की आगजनी की घटना से पुलिस व कांवड़ियों ने नहीं लिया सबक ?, हाइवे पर ही डेरा

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

कल दोपहर 2 बजे हाइवे किनारे ट्रेक्टर के नीचे आराम कर रहे बरेली के एक युवा कांवड़ियां की मौत से पुलिस विभाग व कांवड यात्रियों ने सबक नहीं लिया, एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मी हाइवे पर सडक पर लेटे हुए कांवड़ियों को हटाने में कामयाब ना हो सकी।

हाइवे पर आज कांवड़ियों का रैला नजर आ रहा है उझानी-कछला के बीच खाना बनाते व सडक किनारे आराम फरमाते कांवड़ियों की टोली को देखा जा सकता है, पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास भी किया मगर वह हटने व पुलिस कर्मियों की बात मानने को तैयार नहीं।

ज्ञात रहे कि कल ट्रैक्टर की टक्कर से अपने ही ट्रेक्टर के नीचे गद्दे पर आराम कर रहे बरेली के भुता थाने के एक 15 बर्षीय किशोर अंकित की दर्दनाक मौत होने से गुस्साए साथियों ने टैक्टर ट्राली में आग लगा दी। जिससे डीजे साउण्ड सिस्टम सहित सभी सामान जल गया।

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने आदेश दिया कि हाइवे किनारे कोई कांवड़िया आराम को ना लेटे , जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मगर आज हाइवे किनारे सडक पर ही कांवड़ियों की टोली आराम कर रहीं हैं पुलिस कर्मियों के रोकने के बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.