उझानी बदायूं 25 जुलाई।
नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज हरियाली तीज उत्सव के तहत ग्रीन डे बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया ।
जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों व स्टाफ़ को
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था ।इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिन्होंने हरियाली व प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया। छोटे बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा पहनकर स्कूल में एक ख़ुशनुमा माहौल बना दिया ।प्रधानाचार्या रूपा रानी ने बच्चों को पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया ।प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ती रहे ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






