बदांयू 17 जुलाई।
खतरे के निशान से नज़दीक हाथी डुबाऊं गंगा के जल में पुल व नाव से उफनाती गंगा में छलांग लगाते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस व पीएसी के जवानों के घाट पर मौजूद होने के बावजूद ऐसा होना उनकी नाकामी को साबित करता है। सीओ डॉ देवेन्द्र कुमार ने कहा कि इस हालात में ऐसा करना खतरे से खाली नहीं।
ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही हाथरस के युवक व बदायूं के एक वृद्ध गंगा के गहरे जल में समां चुके हैं उनका आजतक पता नहीं चल सका। फिर यह पुल व नावों की छत से स्टंटबाजी कछला चौकी पुलिस का कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।
स्टंटबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,यह कब बनाया गया बदांयू एक्सप्रेस इसकी पुष्टि नहीं करता ।
सीओ डॉ देवेन्द्र सिंह का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी नहीं होनी चाहिए पता लगाया जाऐगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
प्रदीप प्रजापति




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






