7:23 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

कछला-शासन की नाकामयाबी, कासगंज छोर पर स्नान बंद आखिर क्यों ?- क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य हल ढूंढ़ने में लगे

क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य हल ढूंढ़ने में लगे।

बदांयू 17 जुलाई।

शायद यह पहली पहली बार है कि प्रसाशन ने अपनी नाकामी छुपाने को शिवभक्तों पर ढींगरा फोड़ते हुए कासगंज छोर पर एक कांवड़िया डूबने की वजह से गंगा में जल ज्यादा होने के चलते कांवड़ियों के स्नान पर फुलस्टॉप लगा दिया है।——————-
दो दिनों से कासगंज घाट पर लगे कांवड मेले में दुकान लगाऐ दुकानदार भी परेशान हैं कि उन्होंने पूरी कीमत देकर दुकानें लगाई है,जब घाट पर स्नान करने पर ही रोक लग दी तो उनका व ख़रीद किऐ माल का क्या होगा ?।
——————-
बताते हैं कि घाट पर सुरक्षा को लगी फ़ोर्स रात 11 बजे के बाद धर्मशालाओं में आराम फरमाती है। उसे घाट पर लगने वाली कांवड़ियों की भीड़ से कुछ लेना-देना नहीं। जो नगर पंचायत के कर्मचारियों की ड्यूटी है वस वही व्यवस्थाएं संभालते हे।———————

रात 12 बजे डूबे हाथरस के कांवड़िया को पीएसी फ्लड यूनिट ने सुबह आकर ढूंढने का प्रयास किया था। साथ आऐ हाथरस के राजेश ने बताया कि रात में सिर्फ घाट पर दो गोताखोर थे, उन्होंने भी अनमने ढंग से गंगा में डूबे अभिषेक को तलाशने की कोशिश की। अगर वक्त रहते उसे ढूंढने का प्रयास किया जाता तो हो सकता है उसे तलाश लिया जाता ?।————-

एडीएम से मिले दुकानदार नहीं निकला हल ? तो विधायक हरीश शाक्य ने संभाला मोर्चा। कल विधायक ने नगरपंचायत चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया के साथ घाट पर जल की सिथ्ति को देखा व दुकानदारों से बात कर समस्या समाधान को रास्ते निकालने का आश्वासन दिया। देखते हैं क्या हल निकलता है ?।
————–
कांवड यात्रा के वक्त हर साल गंगा में आती है बाढ़। कभी कांवड़ियों के स्नान पर रोक नहीं लगाई गई यह पहली बार है। प्रसाशन को गहराई वाले स्थान पर जाने से रोकने को बल्लियां लगाकर व फ़ोर्स की तादाद बढाकर कासगंज छोर पर कांवड़ियों की सुरक्षा को इंतज़ाम करना चाहिए वर्ना बदायूं वाले छोर पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर इस पार इंतजाम करना प्रसाशन को मुश्किल होगा, क्योंकि अभी कांवड यात्रियों का काफिला काफी बढेगा।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस