— बदांयू 14 जुलाई।
बरेली मथुरा हाइवे पर बीती रात उझानी थाना क्षेत्र के गांव जजपुरा में कादरचौक के एक युवक की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कादरचौक थाने के गांव जलालपुर निवासी जलजीवन मिशन की पानी के ट्यूबवेल पर आपरेटर वागीश 33 उझानी बाजरा का बीज लेने की कहकर घर से आया। वापस जाते वक्त जजपुरा मंदिर के पास किसी वाहन ने उसे बाइक समेत रोंद दिया। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट करा दिया जहां उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि वह हाइवे पर कैसे आया। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



