8:54 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -सावन का पहला सोमवार, महादेव के दर्शन को शिवालयों में उमड़ें श्रद्धालु

उझानी बदांयू 14 जुलाई।

पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को भोलेनाथ के भक्त आज जलाभिषेक को शिवालयों की ओर उमड़ पडे।

भोर से ही भगवान के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लग गया। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी हुऐ। हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।

धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक एवं पूजा करने से भक्त पर महादेव की विशेष कृपा रहती है। अपने आराध्य महादेव का आशीर्वाद एवं कृपा पाने के लिए श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक शिव मंदिरों में दर्शन एवं पूजा के लिए उमड़ पड़े।

बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिव मंदिर , बिजली घर के महाकालेश्वर मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर,बिल्सी रोड के बड़े महादेव मंदिर, सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव की पूजा एवं आराधना कर जलाभिषेक किया।
——————–

पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: सात बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे। गणेश चतुर्थी व्रत का भी संयोग होगा। उनके अनुसार शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, चावल, अकउवा के फूल अर्पण करें। शिव मंत्रों का जाप करें।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस