8:15 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कादरचौक रोड के’ डेंजरजोन’ पर लगा जाम, कछला जल लेने जा रही महिलाओं की ट्रोली फंसी

****
उझानी बदांयू 13 जुलाई।
रेलवे की रेक लदने के समय धर्मकांटे पर तौल को लेकर ज्यादातर वक्त उझानी कादरचौक मार्ग पर लगने वाला जाम इस सावन माह में कोई बखेड़ा ना कर दे,प्रसाशन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
आज सुबह 6 बजे के आस-पास जाम को बदनाम डेंजरजोन बनी सडक पर जाम लग गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को एक साइड कर जाम खुल सका इससे कछला गंगा घाट से जल लेने जा रही देहात क्षेत्र की महिलाओं की ट्रेक्टर ट्रोली फंस गई।

कादरचौक सडक मार्ग से ज़्यादातर कांवड़ियों की टोली बुर्रा फरीदपुर के पोराणिक शिव मंदिर पर जलाभिषेक को जाती है। जबकि इस सडक पर रेलवे के फाटक से निकलते ही नरऊ मोड से आगे तक वाहनों की कतारें लगी रहती है। दूसरी तरफ नगर पालिका का गंदे पानी का नाला है।

जाम में फंसे राहगीर निकलने के प्रयास में कई बार नाले में गिरने से चुटैल भी हो चुके हैं। किसी दिन किसी कांवड़िए के साथ ऐसा हुआ तो प्रसाशन को संभालने में दिक्कत होगी। इसलिए समय रहते सावन माह में कादरचौक मार्ग पर पुलिस की पिकैट लगाकर वाहनों को एक लाइन में लगाने की प्रकिया अपनानी चाहिए जिससे इस सडक पर जाम ना लग सके।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस