2:38 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

शिव मंदिर पर भोलेनाथ के श्रृंगार, अभिषेक महाआरती के यजमान बने अरूण अग्रवाल व सचिन अग्रवाल

।******
पुरानी अनाज मंडी के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन माह होते हैं धार्मिक आयोजन।

उझानी बदांयू 12 जुलाई।
पुरानी अनाज मंडी के ऐतिहासिक मूंछों वाले भोलेनाथ के प्रथम सोमवार को अभिषेक, श्रृंगार व महाआरती के मुख्य यजमान समाजसेवी अरूण अग्रवाल व भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी बनेंगे।

ज्ञात रहे कि कई बर्षो से शिव मंदिर पर पूरे सावन माह धार्मिक आयोजन होते हैं। जिसमें प्रत्येक सोमवार को फूलों से शिव-परिवार का आलोकिक श्रृंगार के साथ भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।

मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक व समिति के अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू ने बताया कि मंदिर को लाइट से सजाया गया है। हर दिन भोलेनाथ का श्रंगार करने के बाद आरती की जाती है। वहीं शिवतेरस पर भोलेनाथ की बारात भी धूमधाम से निकाली जाती है।
भव्य व दिव्य आरती के समय मंदिर प्रांगण श्रृद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। सभी भोलेनाथ के भक्त महाआरती में शामिल होकर अपने को धन्य मानते हैं।

सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को शाम 7 बजे भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद फूलों से श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। ऐसा प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों द्वारा किया जाता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस