8:17 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कछला में पार्किंग ठेका कासगंज साइड का, उगाही पूरे क्षेत्र में आखिर किसके इशारे पर हो रही अवैध उगाही।

आखिर किसके इशारे पर हो रही अवैध उगाही।


बदांयू 11 जुलाई।

कछला में पार्किंग के नाम पर अजब-गजब खेल बताते हैं कि कछला नगर पंचायत ने पार्किंग का ठेका उस पार ( कासगंज ) साइड का दिया है मगर मिलीभगत या किसी सत्ताधारी की शह पर अवैध उगाही इस पार बदायूं छोर के साथ ही पूरे क्षेत्र में कर लाखों के वारे-न्यारे हो रहे हैं।

ठेका के बायलोज में लिखा है कि कछला के उस पार पार्किंग चारपहिया वाहन से वह भी गेर जनपद से आने वाले वाहनों से बसूल किया जाऐगा। मगर ठेकेदार के कारिंदे पूरे कछला क्षेत्र में चारपहिया वाहनों से अवैध बसूली करते हैं। कई बार पार्किंग को लेकर मार-पीट हुई झगड़े हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा लेकिन पार्किंग के नाम पर अवैध बसूली नहीं रूक सकी। ईओ अब्दुल शबूर नगर पंचायत का पार्किंग ठेका होने की बात तो कहते हैं मगर साइड पूछने पर कन्नी काटते हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कछला में पार्किंग सही तरीके से कराने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस